सीधे मुख्य कॉन्टेंट पर जाएं
डैशबोर्ड पर जाएं
क्या आपको जानकारी नहीं है कि कहां से शुरू करना है? अपने हिसाब से सुझाव पाने के लिए, छोटे से क्विज़ में हिस्सा लें.
7 में से 6 लेसन
आंकलन और परीक्षण करना
व्यावहारिक व क्रियाशील मशीन लर्निंग
Google Cloud AutoML Vision
आंकड़ों की तैयारी
check_box_outline_blank Hands-on Machine Learning: Take the Quiz
कोर्स
0% पूरा करें
5 मिनट इन लेसन को पूरा करना बाकी है

आंकलन और परीक्षण करना

image9_2.png

अपने मॉडल की आउटपुट की व्याख्या और उसके प्रदर्शन का आंकलन कैसे करें

image9_2.png

यथार्थता और स्मरण क्षमता

image9_1.png

मॉडल के प्रशिक्षित होने के पश्चात आप “Precision” और “Recall” के प्राप्तांक के साथ मॉडल प्रदर्शन का एक सारांश देखेंगे।

यथार्थता हमें बताती है कि मॉडल द्वारा पहचाने गए चित्रों के कितने अनुपात को वास्तव में सकारात्मक श्रेणी में रखा जाना चाहिये था। दूसरी ओर स्मरण क्षमता हमें बताती है कि सकारात्मक चित्रों का कितना अनुपात वास्तव में ठीक पहचाना गया था।


97% से अधिक प्राप्तांक के साथ हमारे मॉडल ने दोनों श्रेणीयों में अत्यंत अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। आयें, विस्तार में देखें कि उसका क्या तात्पर्य है।

image9_1.png

मॉडल प्रदर्शन का आंकलन करना

शीर्ष मैन्यू में “Evaluate” पर क्लिक करें और आयें इंटरफ़ेस की खोजबीन करें। प्रथम, यह हमें एक बार पुन: यथार्थता और स्मरण क्षमता में प्राप्तांक दिखाता है। हमारे मामले में, यथार्थता के प्राप्तांक हमें बताते हैं कि उदाहरणों के रूप में मॉडल द्वारा एंबर खनन के परीक्षण चित्रों में से 97% वास्तव में एंबर खनन के चिन्ह दिखाते हैं। 


दूसरी ओर, स्मरण क्षमता के प्राप्तांक हमें बताते हैं कि मॉडल द्वारा एंबर खनन के उदाहरण दिखाते परीक्षण चित्रों को उस प्रकार से ठीक लेबल किया गया था। 


विश्वास के उस स्तर को विश्वास सीमा कहते है जिस पर मॉडल द्वारा एक लेबल निर्धारित करना होता है। यह जितना कम होगा, वह मॉडल चित्रों का उतना ही अधिक वर्गीकरण करेगा, परन्तु इसमें कुछ चित्रों के अवास्तविक वर्गीकरण का जोखिम अधिक होगा।


यदि आप गहन अध्ययन और यथार्थता-स्मरण क्षमता वक्र रेखाओं की खोजबीन करना चाहें, तो अधिक जानकारी के लिये इंटरफ़ेस पर दिये लिंक का अनुसरण करें। 

अवास्तविक सकरात्मक और अवास्तविक नकारात्मक

आगे, आयें Confusion Matrix पर दृष्टि डालें। नीली पृष्ठभूमि पर जितने अधिक प्राप्तांक होंगे, मॉडल का उतना ही बेहतर प्रदर्शन होगा। इस उदाहरण में, प्राप्तांक अत्यंत अच्छे हैं। 


वे सब चित्र जिन्हें मॉडल द्वारा नकारात्मक लेबल के लिए पहचाना जाना चाहिये था (कोई एंबर खनन नहीं) पहचाने गए और चित्रों में एंबर खनन के चिन्ह दर्शाते 82% चित्रों को उस प्रकार से ठीक लेबल किया गया था।


कोई असत्य सकरात्मक नहीं है - किसी भी चित्र को एंबर खनन के उदाहरण की तरह गलत लेबल नहीं किया गया था - और मॉडल द्वारा एंबर खनन के चिन्ह दर्शाते केवल 12% चित्रों को ही असत्य नकारात्मक चित्र के रूप में नहीं पहचाना जा सका था।


हमारी गैरकानूनी एंबर खनन विवेचना के प्रयोजन हेतु यह अच्छा है : वास्तव में एंबर खनन दर्शाते गलत चित्रों को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने से कुछ सकारात्मक उदाहरण न दिखाना अच्छा है।


यदि आप यह देखना चाहें कि मॉडल द्वारा परीक्षण चित्रों का ठीक अथवा गलत वर्गीकरण हुआ है तो बाईं ओर दिये फिल्टरों पर क्लिक करें।


यह अभी भी निश्चित नहीं है कि आप मॉडल पर विश्वास कर सकते हैं? यह देखने कि मॉडल ने उन्हें ठीक लेबल किया है अथवा नहीं, आप “Test & Use” पर क्लिक करके बिलकुल नये - एंबर खनन चिन्हों को दर्शाते अथवा उनके बिना - सेटलाइट चित्रों को अपलोड कर सकते हैं।

पुन: परीक्षण और प्रशिक्षण

image29_2.png

पूरा करने से पूर्व कुछ निर्णायक विचार :


आप सोच रहे होंगे कि जब हमनें आरम्भ में ही ठीक उत्तर बता दिये थे, तो यह गलत उत्तर क्यों प्राप्त कर रहा है। यदि ऐसा है तो संभवत: आप पिछले पाठ में वर्णित प्रशिक्षण, प्रमाणीकरण और परीक्षण संग्रहों के विभाजन की समीक्षा करना चाहेंगे।

इस उदाहरण के लिये, लगभग सभी चित्रों का ठीक वर्गीकरण किया गया था। परन्तु सदैव ऐसा नहीं होगा। यदि आप अपने मॉडल के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है, तो आप कभी भी अपने आंकड़ों के संग्रह को अपडेट और सुधार व मॉडल को पुन:प्रशिक्षित कर सकते हैं। आप ध्यानपूर्वक विश्लेषण कर सकते है कि पहली बार में क्या गलत हो गया था और, उदाहरणार्थ, अपने प्रशिक्षण के संग्रहों में मॉडल द्वारा गलत वर्गीकृत किये चित्रों जैसे अन्य चित्र जोड़ सकते हैं।

मनुष्यों के लिये लर्निंग एक आनुक्रमिक प्रक्रिया है।

image29_2.png
बधाई हो! आपने अभी-अभी इसे पूरा किया आंकलन और परीक्षण करना हां, इसकी प्रक्रिया चल रही है
आपके लिए सुझाव
  • Get started with Google AI

    लेसन
    Get started with Google AI tools for news
    अपने खाते से हटाएं
    अपने खाते में सेव करें
  • How to add them to your site

    लेसन
    There are two ways to add Web Stories to your site, regardless of the CMS you use to maintain it. Each approach is simple, intuitive, and poised to make Web Stories a vital part of your content strategy going forward.
    अपने खाते से हटाएं
    अपने खाते में सेव करें
  • Google Fact Check Tools

    लेसन
    These tools allow you to search for stories and images that have already been debunked and lets you add ClaimReview markup to your own fact checks.
    अपने खाते से हटाएं
    अपने खाते में सेव करें
आप इस लेसन से किस हद तक संतुष्ट हैं?
आपके सुझाव, राय या शिकायत से, हमें अपने लेसन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी!
क्या आपको यह पेज छोड़ना है और अपनी प्रोग्रेस का डेटा मिटाना है?
इस पेज को छोड़ने पर, मौजूदा लेसन के लिए आपकी प्रोग्रेस का पूरा डेटा मिट जाएगा. क्या आपको वाकई इस पेज को छोड़कर अपनी प्रोग्रेस का डेटा मिटाना है?